Tuesday, October 20th, 2026

ओडिशा से झारखंड जा रही थी वैन, सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

ओडिशा
ओडिशा के कोरापुट जिले के कोटपुट में सड़क हादसे में वैन के पलटने कम से कम नौ लोगों के मारे जाने और 13 अन्य के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। समाचार एजेंसी एनएनआई ने कोरापुट के डीएम मधुसुधन मिश्रा के हवाले से बताया है, 'यात्री ओडिशा के सिंधिगुडा गांव से छत्तीसगढ़ के कुलता में जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।' खबरों के अनुसार यह दुर्घटना कोटपाड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले मुर्ताहांडी के पास हुई। छत्तीसगढ़ के करीब 30 लोग वैन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। ये सभी लोग किसी रिश्तेदार की शोकसभा में शामिल होने के बाद अपने गांव जा रहे थे। पुलिस के अनुसार घायलों में 10 लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से वैन पलट गई।
 

 

#ओडिशा

Source : Agency

पाठको की राय